Issue Details
भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासतें
डॉ. रेखा
Page No. : 48-77
ABSTRACT
वर्तमान में भारत में 40 विश्व विरासत स्थल मौजूद हैं। यूनेस्को द्वारा भारत के 40 स्थलों को विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया है। भारत के इन विरासत स्थलों में से 32 सांस्कृतिक स्थल तथा 7 प्राकृतिक स्थल एवं 1 मिश्रित स्थल है। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट के मामले में भारत ‘सुपर-40 क्लब’ मे शामिल हो गया है। भारत से ज्यादा विश्व विरासत स्थलों की सूची में इटली, स्पेन, जर्मनी, चीन एवं फ्रांस शामिल हैं। भारत में 2021 से विश्व विरासत स्थलों की संख्या 40 है। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित आगरा का किला भारत का पहला विश्व विरासत स्थल है। इसे वर्ष 1983 में भारत के पहले विश्व विरासत स्थल के रूप में शामिल किया गया था।
भारत में सबसे ज्यादा विश्व विरासत स्थल महाराष्ट्र में स्थित हैं जिनकी संख्या पांच है। 2022 से पहले के भारत के विश्व विरासत स्थलों का विवरण मेरी पुस्तक ‘भारत के विश्वदाय स्मारक’ में प्रस्तुत किया जा चुका है। यूनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन या शहर इत्यादि) को कहा जाता है जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं और यही समिति इन स्थलों की देखदेख यूनेस्को के तत्वावधान में करती है।
FULL TEXT