आज के आधुनिक युग में जंहा कंप्यूटर नेटवर्क्स पूरे विश्व में फैल चुके हैं तथा इंटरनेट अपना जाल बना चुके हैं, जंहा नित नए अविष्कार हो रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के महत्वता को स्वीकार किया जाना शुरू हो गया है। परन्तु बहुत दुःख के साथ इस सचाई को भी मानना होगा की महिलाओं पर होने वाले अत्याचार आज भी कायम है उनमें किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं आया है। सदियों से महिलाओं के ऊपर अत्याचार होते हुए आए हैं परंतु उनको शिक्षित करके तथा आत्मनिर्भर बनाने के कई बड़े-बड़े दावे हो चुके हैं तथा काफी महिलाएं अपनी पहचान बना चुकी है परंतु फिर भी महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन नहीं आए हैं। बल्कि महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों का ग्राफ निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। कहने का तात्पर्य यह है कि महिलाओं की दशा को सुधारने के लिए तथा उन पर अत्याचार को रोकना एक मनुष्य के बस की बात नहीं है। महिलाओं के विषय में सबको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।
Copyright © 2025 IJRTS Publications. All Rights Reserved | Developed By iNet Business Hub