भारतीय इतिहास में जिस प्रकार चाँदबीबी, रजिया सुल्तान, दुर्गावती तथा रानी लक्ष्मीबाई आदि का महत्वपूर्ण स्थान है, उसी प्रकार सरधना के इतिहास में बेगम समरू का नाम महत्वपूर्ण है। आज भी अधिकांश लोग बेगम समरू की सच्ची कहानी से अनभिज्ञ हैं। बेगम समरू अपने साहसपूर्ण कार्यों द्वारा गरीबी से अमीरी के शिखर पर पहुँची और अन्त में अपने पति की सम्पत्ति और पद की वास्तविक उत्तराधिकारी बनी। व्यक्ति के जीवन में व्यक्तित्व की अपेक्षा कृत्तित्व अधिक महत्वपूर्ण है। अतः ने बेगम समरू द्वारा निर्मित सरधने का गिरजाघर उनकी स्मृति का चिर स्मारक है।
Copyright © 2025 IJRTS Publications. All Rights Reserved | Developed By iNet Business Hub